“सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा तोहफा: रायपुर में लगेंगे 48 ओपन जिम”

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर एक बड़ी पहल सामने आई है। सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से जिले के अलग-अलग हिस्सों में 48 आधुनिक ‘ओपन जिम’ स्थापित किए जाएंगे।

इस प्रोजेक्ट को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के CSR फंड से मंजूरी मिली है। इस पहल का उद्देश्य शहर से लेकर गांव तक लोगों को उनके घर के पास ही मुफ्त फिटनेस सुविधा उपलब्ध कराना है।

सांसद अग्रवाल का कहना है कि “स्वस्थ रायपुर, सशक्त रायपुर” के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे खासकर युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे आसानी से व्यायाम कर सकेंगे।

इस योजना में रायपुर की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों के साथ बलौदाबाजार जिले के तिल्दा विकासखंड को भी शामिल किया गया है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को इसका फायदा मिलेगा।

विधानसभा वार ओपन जिम के स्थान

1. रायपुर दक्षिण विधानसभा (08 स्थान):

शास. जगन्नाथ राव दानी कन्या उ.मा. विद्यालय (स्वामी विवेकानंद वार्ड),

शास. बिन्नी बाई सोनकर उ.मा.वि. भाठागांव (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड),

शास. उ.मा. विद्यालय चंगोराभाठा (डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड),

शास. उ.मा. विद्यालय मठपुरैना (चंद्रशेखर आजाद वार्ड),

अंबेडकर चौक गार्डन छत्तीसगढ़ नगर (शहीद राजीव पांडेय वार्ड),

महाराजबंध तालाब पार गार्डन, दुधाधारी मंदिर के सामने महामाया मंदिर क्षेत्र,

डबरी बंधवा तालाब परिसर, धरसींवा (चंद्रशेखर आजाद वार्ड),

चिरोंजी तालाब परिसर मठपारा (डॉ. विपीन बिहारी सूर वार्ड)।

2. रायपुर पश्चिम विधानसभा (05 स्थान):

जनता कॉलोनी कुम्हारी चौक उद्यान (बाल गंगाधर तिलक वार्ड),

टीचर्स कॉलोनी कोटा (रामकृष्ण परमहंस वार्ड),

शीतला मंदिर के पीछे (माधवराव सप्रे वार्ड),

सरोना उद्यान (संत रविदास वार्ड),

एकलव्य सरोवर (शहीद चुडामणी नायक वार्ड)।

3. रायपुर ग्रामीण विधानसभा (05 स्थान):

वार्ड 02 (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इम्पीरियल हाइट्स कबीर नगर),

वार्ड 10 (अशोक स्तंभ कॉलोनी),

वार्ड 11 (मड़िया तालाब जोन कार्यालय के पीछे),

वार्ड 51 (प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी, संकल्प फेस-2 लाभांडी),

वार्ड 52 (शिव मंदिर परिसर, महात्मा गांधी नगर)।

4. रायपुर उत्तर विधानसभा (06 स्थान):

पंचशील नगर गार्डन (सिविल लाइन वार्ड 46),

राजीव नगर गार्डन (कालीमाता वार्ड 12),

महाराणा प्रताप गार्डन (मदर टेरेसा वार्ड 47),

सद्भावना गार्डन (हेमु कल्याणी वार्ड 28),

देवेन्द्र नगर सेक्टर-3 (राजीव गांधी वार्ड 13, सिंधी गुरुद्वारा के सामने),

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उ.मा.वि. डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी (वीरांगना अवंती बाई वार्ड)।

5. अभनपुर विधानसभा (08 स्थान):

ग्राम पंचायत सारखी, पिपरोद, नवागांव (ल), रवेली, खोरपा, सुंदरकेरा,

सेम्हरा (भोथीडीह), टेकारी।

6. धरसींवा विधानसभा (06 स्थान):

तुलसी (बाराडेरा), नकटी, गिरौद (धनेली), तेंदुआ, दोंदेरल, अमसेना।

7. आरंग विधानसभा (07 स्थान):

देवतिल्दा, डिघारी, खम्हरिया, धमनी, कलई, चंद्रखुरी, नरदहा।

8. बलौदाबाजार विधानसभा (03 स्थान):

टंडवा, खपरीकला, सरोरा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र को सुविधाओं के मामले में देश का अग्रणी क्षेत्र बनाने का लक्ष्य है। ओपन जिम के जरिए हर उम्र के लोग युवा, महिलाएं और बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेंगे।

यह पहल न सिर्फ फिटनेस को बढ़ावा देगी, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment