छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: अब घर बैठे खुद भर सकेंगे अपना डेटा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार प्रक्रिया को और आसान और डिजिटल बनाने के लिए आम नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी दिया गया है।

सरकार की इस नई पहल के तहत राज्य के इच्छुक लोग 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के बीच तय ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। इससे लोगों को घर बैठे ही अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

जो परिवार खुद से जानकारी भरेंगे, उन्हें एक खास Self-Enumeration ID दी जाएगी। इस आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी होगा, क्योंकि बाद में जब प्रगणक (Enumerator) घर आएंगे, तब उन्हें यह आईडी दिखानी होगी।

इसके साथ ही पारंपरिक प्रक्रिया भी जारी रहेगी। निर्धारित समय पर प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे। वे अपने साथ अधिकृत पहचान पत्र लेकर आएंगे, जिसे देखकर नागरिक उनकी पहचान की पुष्टि कर सकते हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करें और सही व पूरी जानकारी दें, ताकि राज्य की विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment