NSA अजीत डोभाल ने DIG डॉ. संतोष सिंह की किताब की तारीफ की

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने छत्तीसगढ़ पुलिस में DIG पद पर कार्यरत डॉ. संतोष कुमार सिंह की लिखी किताब की जमकर सराहना की है।

डॉ. सिंह की पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” को डोभाल ने गहन शोध पर आधारित, विचारों को झकझोरने वाली और आज के दौर में बेहद प्रासंगिक बताया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से 23 मार्च 2026 को भेजे गए पत्र में डोभाल ने कहा कि यह किताब सिर्फ एक अकादमिक अध्ययन नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर में शांति स्थापित करने की जटिल प्रक्रियाओं को समझने का एक मजबूत और व्यावहारिक नजरिया भी देती है।

उन्होंने खासतौर पर United Nations Peacebuilding Commission की भूमिका को जिस स्पष्टता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है, उसकी तारीफ की। डोभाल का मानना है कि बदलते वैश्विक हालात और बढ़ते संघर्षों के बीच इस तरह का शोध नीति-निर्माताओं और शोधकर्ताओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

डोभाल ने डॉ. संतोष सिंह को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास भी इस पुस्तक की प्रशंसा कर चुके हैं। लगातार मिल रही इस सराहना ने डॉ. सिंह के काम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

यह उपलब्धि न केवल डॉ. संतोष सिंह के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment