मुख्यमंत्री पद छोड़ने की तैयारी में नीतीश कुमार? Z+ सुरक्षा का फैसला

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार को लेकर बड़ा संकेत सामने आया है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आमतौर पर यह सुरक्षा व्यवस्था उच्च जोखिम वाले वीआईपी को दी जाती है, जिससे इस फैसले के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

अधिसूचना में यह भी उल्लेख है कि Nitish Kumar वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और आने वाले समय में वे बिहार विधान परिषद की सदस्यता और मुख्यमंत्री पद दोनों से इस्तीफा देकर औपचारिक रूप से राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

फिलहाल मुख्यमंत्री होने के कारण उन्हें विशेष सुरक्षा (SSG) प्राप्त है, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को निर्देश भी जारी किए गए हैं।

 राज्यसभा तक का सफर

हाल ही में नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, जिसके दौरान उनके साथ अमित शाह, सम्राट चौधरी और NDA के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

16 मार्च को हुए मतदान में उन्हें 44 विधायकों का समर्थन मिला, जिससे उनका राज्यसभा जाना लगभग तय हो गया। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से विदाई ले सकते हैं।

अब Z+ सुरक्षा देने के फैसले ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है कि बिहार में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment