पत्रकारिता विश्विद्यालय प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों का वचन डेयरी में शैक्षणिक भ्रमण

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे प्रत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विद्यालय के प्रबंधन विभाग के एम.बी.ए (एच आर डी) एवं बी.बी.ए द्वीतिय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 23 फरवरी को शारदा डेयरी एंड फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड के खरोरा स्थित वचन दुग्ध फैक्ट्री का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षण के लिए मा. कुलपति प्रोफेसर मनोज दयाल के निर्देशानुसार भ्रमण कराया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण के अवसर पर फैक्ट्री इंचार्ज श्री कृपा शंकर यादव ने विद्यार्थियों को फैक्ट्री में उत्पादित विभिन्न दुग्ध उत्पाद जैसे – पाश्चराइस्ड मिल्क, फ्लेवर मिल्क, बटर मिल्क, दही, घी इत्यादि के उत्पादन संबंधी जानकारी दिए

उन्होंने विद्यार्थियों को किसानो से बी.एम.सी सेंटरों के माध्यम से दूध कलेक्शन से लेकर फैक्ट्री से तैयार उत्पाद के पैकेजिंग तथा मार्केट में सप्लाई करने तक की सम्पूर्ण प्रकिया की विस्तार से जानकारी दिए । इस अवसर पर फैक्ट्री के एच. आर. श्री संजय लाल डॉ. जितेन्द्र मौर्या एवं विश्विद्यालय के प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. आशुतोष मंडावी, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डाॅ. एस. के. पंडा तथा एच.आर.डी एवं बी.बी.ए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को शारदा डेयरी एंड फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शैक्षणिक भ्रमण के लिए बधाई एवं उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment