मेष राशि (Aries)
आज का दिन मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। धैर्य के साथ काम करें और वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें। बिजनेस में किसी बड़े बदलाव की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी को नौकरी का नया अवसर मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक मतभेद भी सुलझने के संकेत हैं।
वृष राशि (Taurus)
आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लंबित कार्यों को निपटाने में दिन व्यतीत होगा। संतान के परीक्षा परिणाम आने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी से जुड़े काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में आ रही परेशानियों को लेकर बुजुर्गों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले सही दिशा में ले जाएंगे। सम्मान या प्रशंसा मिलने के योग हैं। खानपान और खरीदारी में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर होंगी। छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन खास फलदायी साबित हो सकता है। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। पुरानी किसी भूल का खुलासा हो सकता है, इसलिए गोपनीय बातें साझा करने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बाद लाभ मिलेगा। घर के वरिष्ठों की सलाह आपके काम आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि (Leo)
सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है। किसी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। परिवार के किसी सदस्य को बाहर नौकरी मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। लंबे समय से अटके सरकारी काम को लेकर सक्रिय रहना होगा। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन मौज-मस्ती और सुकून भरा रहेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेने का समय है। कर्ज चुकाने की कोशिश करेंगे। अचानक वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। हालांकि, सरकारी मामलों में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
तुला राशि (Libra)
दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। विवादों से दूरी बनाए रखें, वरना कानूनी झंझट हो सकता है। निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज खर्चे अधिक रहेंगे। फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन पर अतिरिक्त दबाव न डालें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। नए काम की योजना बन सकती है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं।
धनु राशि (Sagittarius)
आज मन प्रसन्न रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ेगी। वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। राजनीति या सामाजिक कार्यों में संयम बरतें।
मकर राशि (Capricorn)
आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में फंसा पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि, परिवार के किसी सदस्य की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है। उधार दिया गया धन लौटने में अड़चन आ सकती है। कामों की निगरानी खुद करें। सरकारी अटके काम पूरे होने के संकेत हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा, लेकिन आलस्य से बचें। काम टालने की आदत नुकसान दे सकती है। किसी से उधार लिया वाहन न चलाएं। जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील फाइनल हो सकती है।
मीन राशि (Pisces)
आज लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। घर में नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। अविवाहितों के जीवन में नया रिश्ता दस्तक दे सकता है। किसी करीबी पर नजर रखें, धोखे की आशंका है। छात्रों को मानसिक राहत मिलेगी। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।







