रायपुर।भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए मछुआरा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई है।
घोषित कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारी, सोशल मीडिया टीम और विशेष आमंत्रित सदस्यों सहित मछुआरा समाज से जुड़े कई अनुभवी व युवा नेताओं को स्थान दिया गया है।
प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में आनंद निषाद, सोहन धीवर, युगल किशोर कैवर्त और प्रेमलता निषाद को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कमलकांत नाविक को प्रकोष्ठ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त राजू निषाद को सह-कोषाध्यक्ष और शिव भोई को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
सोशल मीडिया इकाई की कमान योगेश कश्यप (भोई) को प्रमुख प्रभारी के रूप में सौंपी गई है, जबकि सौरभ निषाद को सह-प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश कार्यसमिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में सूरजभान निषाद, शरद पारकर, नंदकुमार निषाद, अजित कैवर्त, मदन निषाद, रामकृष्ण धीवर, नेतराम निषाद सहित मछुआरा समुदाय से जुड़े कई प्रमुख नाम शामिल हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि यह नई कार्यसमिति संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ मछुआरा समाज के हितों और कल्याण के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।



