6 जनवरी राशिफल: मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्य, नौकरी-पैसा-सेहत का हाल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

 मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज आपके सामने एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। किसी बात को लेकर बाहर कहासुनी की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन सेहत को नजरअंदाज न करें। माता से किसी विषय पर मतभेद हो सकता है।

 वृष राशि (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी दक्षता की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत संबंधी छोटी परेशानियों को हल्के में न लें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

 मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। कार्यों को लेकर सही मार्गदर्शन मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है। संपत्ति को लेकर विवाद संभव है।

 कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार में बड़ी डील अटक सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ के संकेत हैं। परिवार संग घूमने का प्लान बनेगा। पड़ोसियों से विवाद से बचें। सरकारी कार्यों में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

 सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज घरेलू और पेशेवर दोनों जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन की योजना बन सकती है।

 कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। रचनात्मक सोच मजबूत होगी। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान की सेहत पर ध्यान दें। बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं।

 तुला राशि (Libra Horoscope Today)

नौकरी में बदलाव के लिए दिन अनुकूल है। इलेक्ट्रॉनिक सामान या कपड़ों की खरीदारी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। आसपास के लोगों से सतर्क रहें। अटकी हुई डील पूरी होने के संकेत हैं।

 वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन सुखद रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मां की सेहत में सुधार होगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से विवाद न करें। पारिवारिक मतभेद बातचीत से सुलझेंगे।

 धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सरकारी कामों में देरी हो सकती है। आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में संतुलन जरूरी है।

 मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

दिन मिलाजुला फल देगा। कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन समय पर निपटाने की कोशिश सफल होगी। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिलेगी। संतान से जुड़ी खुशखबरी संभव है।

 कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। आर्थिक मजबूती के लिए अहम फैसले लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। सेहत को लेकर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो सकता है।

 मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

व्यवसाय के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। योजनाओं पर खर्च बढ़ सकता है। कुछ अनावश्यक खर्च परेशानी देंगे। कीमती सामान संभालकर रखें। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखना जरूरी है। नई योजनाओं में सावधानी बरतें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment