2 जनवरी राशिफल: धन, सेहत, करियर और रिश्तों पर क्या कहती हैं आज की ग्रह-चाल

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

 मेष राशि (Aries Horoscope Today)

साल का दूसरा दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं, हालांकि खर्च भी बढ़े रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी फैसले में जल्दबाज़ी न करें। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रियता बढ़ेगी। किसी को पैसा उधार देने से बचें और खर्चों का बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे।

 वृष राशि (Taurus Horoscope Today)

आज आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और नई कोशिशों में सफलता मिल सकती है। आस-पास के लोगों को पहचानकर भरोसा करें। माता-पिता के आशीर्वाद से अटके काम पूरे होंगे। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन एक साथ कई काम आने से फोकस बनाए रखना जरूरी होगा।

 मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज आप कई पुरानी परेशानियों से राहत पाएंगे। समझदारी और सूझबूझ से काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। शौक और आराम से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। पुराने लेन-देन का निपटारा होने से तनाव कम होगा।

 कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने का प्रयास सफल हो सकता है। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। कोई सरकारी काम अटक सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मां की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

 सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज का दिन मिला-जुला परिणाम देगा। बोलचाल में संयम रखें। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सुधार दिखेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत से जुड़ी पुरानी परेशानी में राहत मिलने के योग हैं।

 कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है, लेकिन संतान की गलतियों को नजरअंदाज न करें। पड़ोस में किसी आयोजन में शामिल होकर अच्छा समय बिताएंगे। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कुछ नया करने की चाह रहेगी, लेकिन बिजनेस में बदलाव सोच-समझकर करें, वरना नई दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।

 तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराना लेन-देन खत्म हो सकता है। सरकारी मामलों में सावधानी जरूरी है। राजनीति से जुड़े कामों में सतर्क रहें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

 वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आज धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी भी काम में जल्दबाज़ी नुकसानदेह हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे और घर में बदलाव की योजना बनेगी। पारिवारिक विवाद घर तक ही सीमित रखें।

 धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज दिन काफी व्यस्त रहेगा। एक के बाद एक जिम्मेदारियां आएंगी। आय बढ़ाने पर ध्यान रहेगा। भाग्य साथ देगा और सेहत में सुधार महसूस होगा। पिता की किसी बात से मन खिन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर कड़ी नजर रखें।

 मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन संतुलित रहेगा। किसी भी काम में लापरवाही न करें। छात्रों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आस-पास के लोगों से सतर्क रहें और दूसरों पर निर्भर न रहें। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।

 कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में मेहनत भरा काम मिलेगा, जिससे संतोष होगा। सरकारी कामों में अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। नए साल में नए लक्ष्य तय करेंगे। काम में लापरवाही से बचें।

 मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज उत्साह और ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सहयोगियों से सोच-समझकर बात करें। कार्यक्षेत्र में समझदारी से आगे बढ़ें। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और राजनीति में भी आपकी छवि मजबूत रहेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment