नए साल की शुरुआत से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत वर्ष 2013 बैच के सात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को विशेष सचिव के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गति और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार विशेष सचिव बनाए गए अधिकारियों में रायपुर से गौरव सिंह, सरगुजा से अजीत बसंत, विनीत नंदनवार, खैरागढ़ से इंद्रजीत चंद्रवाल, जगदीश सोनकर, बलरामपुर से राजेंद्र कटारा तथा पी.एस. ध्रुव शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत IAS अधिकारी नम्रता गांधी को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है, जिससे उनके सेवा लाभ सुरक्षित रहेंगे।


इसी क्रम में वर्ष 2022 बैच की IAS अधिकारी नम्रता चौबे और प्रखर चंद्राकर को पे-मैट्रिक्स लेवल-11 में पदोन्नति दी गई है। इस फैसले से राज्य सरकार के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही नीतिगत निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



