मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज मेष राशि वालों को फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग काम के दबाव में रहेंगे। कुछ ऐसे जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें टालना मुश्किल होगा। संतान की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। पारिवारिक विषयों को लेकर मन व्याकुल रहेगा। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। व्यवसाय में बदलाव की योजना बन सकती है।
वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
आज वृष राशि के जातकों का मन असमंजस की स्थिति में रह सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। बिजनेस में किसी समस्या को लेकर पार्टनर से बातचीत जरूरी होगी।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। जरूरी कामों को टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ नए कार्य की शुरुआत संभव है। किसी चिंता को पिता से साझा कर मन हल्का कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। पड़ोसियों को अनावश्यक सलाह न दें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज जिम्मेदारियों के साथ काम करना होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। खानपान में सुधार जरूरी है। लापरवाही से बचें। मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, हालांकि कामकाज को लेकर भागदौड़ रहेगी।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। समय प्रबंधन जरूरी है। दूर रह रहे किसी परिजन की याद सताएगी। विद्यार्थी करियर से जुड़े कोर्स की तैयारी कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी के नए अवसर सामने आ सकते हैं। माता-पिता से संपत्ति को लेकर मतभेद संभव है, वाणी पर संयम रखें। कार्य से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहेगी।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। मन में ईर्ष्या की भावना न आने दें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन खत्म होगी और साथ घूमने की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
भाग्य आपका पूरा साथ देगा। मेहनत का फल मिलेगा। आय बढ़ाने के नए स्रोतों पर ध्यान रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आपसी विवाद बातचीत से सुलझेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों का दायरा बढ़ेगा।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उत्साह में आकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। रहन-सहन के स्तर को सुधारने की कोशिश करेंगे। पुराने मतभेद बातचीत से खत्म हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव न करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
दिन सामान्य रहेगा। नए काम की शुरुआत का विचार आएगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। पिता की कोई बात मन को चुभ सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन खास रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल जरूरी है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी कोशिश करेंगे लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। माता-पिता की सेवा में समय देंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या बॉस से साझा करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बिजनेस को विस्तार देने की योजना पर काम करेंगे।







