शरद पवार के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में गूंजा जनहित का एजेंडा

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महाराष्ट्र के पूर्व मख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद पवार के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीपी (एसपी) की जनरल सेक्रेटरी एवं महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. आशा मिरगे (एमबीबीएस, डीजीओ, एलएलबी) ने जनसमूह को संबोधित किया।

अपने प्रभावशाली संबोधन में डॉ. आशा मिरगे ने शरद पवार द्वारा जनहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को विस्तार से रखा। उन्होंने कृषि क्षेत्र, सहकारिता आंदोलन, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए शरद पवार के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन हमेशा आम जनता के हितों के लिए समर्पित रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक श्री पुरुषोत्तम पांडेय के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि शरद पवार न केवल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं, बल्कि वे आज भी राष्ट्रीय राजनीति में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं।

डॉ. आशा मिरगे ने कहा कि शरद पवार की सोच और नीतियाँ आज भी युवाओं, किसानों और महिलाओं को दिशा देने का काम कर रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके विचारों का तालियों के साथ स्वागत किया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment