सोनिया–राहुल घिरे नए आरोपों में, नेशनल हेराल्ड केस में फिर FIR

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस एक बार फिर सुर्खियों में है, और इस बार मामला और गंभीर हो गया है। दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। यह FIR प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताज़ा जांच रिपोर्ट के आधार पर 3 अक्टूबर को दर्ज की गई।

FIR के अनुसार, कांग्रेस से जुड़ी संस्था एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) का अधिग्रहण कथित तौर पर धोखाधड़ी के जरिए किया गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली AJL को Young Indian नाम की कंपनी के माध्यम से टेकओवर किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी बताई गई है।

FIR में किन-किन के नाम शामिल?

इस नई FIR में सोनिया और राहुल गांधी के अलावा सैम पित्रोदा और तीन अन्य व्यक्तियों के नाम भी दर्ज हैं। साथ ही तीन कंपनियों — AJL, Young Indian और Dotex Merchandise Pvt. Ltd. — को भी आरोपी बनाया गया है।

नेशनल हेराल्ड हाउस

आरोपों में कहा गया है कि कोलकाता की कथित फर्जी कंपनियों के जरिए Young Indian को ₹1 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए और केवल ₹50 लाख में AJL का अधिग्रहण किया गया, जबकि इसकी संपत्ति हजारों करोड़ की थी। दिल्ली पुलिस जल्द ही AJL के शेयरधारकों से पूछताछ कर सकती है।

क्या है पूरा बैकग्राउंड?

नेशनल हेराल्ड केस 2008 से 2014 के बीच हुई कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। 2014 में BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर पटियाला हाउस कोर्ट ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे।
कांग्रेस इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बता रही है और लगातार केंद्र सरकार पर “ED का दुरुपयोग” करने का आरोप लगाती रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment