CGPSC SSE 2024: इंटरव्यू खत्म होते ही मेरिट लिस्ट जारी! जानें किसने मारी टॉप रैंक

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 के इंटरव्यू समाप्त होते ही बड़ा अपडेट जारी करते हुए 643 अभ्यर्थियों की समेकित मेरिट सूची प्रकाशित कर दी है। यह सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई है।

इस साल देवेश प्रसाद साहू ने 773.5 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके बाद स्वप्निल वर्मा ने 769.5 अंक के साथ दूसरा स्थान और यशवंत कुमार देवांगन ने 769 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

अंतिम चयन सूची पर आयोग का स्पष्टीकरण

आयोग ने साफ कहा है कि यह सूची अंतिम चयन सूची नहीं है। यह केवल मेरिट-आधारित क्रमबद्ध सूची है। अब उम्मीदवारों के अग्रमान्यता पत्र और मेरिट पोज़िशन के आधार पर विभिन्न पदों का आवंटन किया जाएगा।
पद आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग अलग से फाइनल चयन सूची जारी करेगा।

कौन होंगे अंतिम चयन की दौड़ में शामिल?

राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत 17 विभागों में कुल 246 पदों पर नियुक्ति होनी है। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित 643 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 10 से 20 नवंबर के बीच आयोजित हुआ।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अनारक्षित (UR) पदों के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे जिन्होंने मुख्य परीक्षा के हर प्रश्नपत्र में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त किए हैं।

विस्तृत समेकित मेरिट सूची देखने के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं: www.psc.cg.gov.in

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment