इंदौर में 12.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार,

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

इंदौर इंदौर की क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार एक युवक को 12.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई इस ब्राउन शुगर की कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। टीम के अनुसार आरोपी पहले भी कई अपराधों में संलिप्त रहा है और 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद दिहाड़ी मजदूरी करता है।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि राजकुमार सब्जी मंडी, शिवाजी नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति नशे का सौदा करने पहुंच सकता है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी घबरा गया और उसने अपना नाम व पता बताया।

तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर के पैकेट के साथ एक बाइक भी जब्त की गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अधिक पैसा कमाने के लालच में इंदौर के नशेड़ियों को यह प्रतिबंधित पदार्थ सप्लाई करता था। टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment