श्री श्री रविशंकर जी को मिला वर्ल्ड पीस एंड ह्यूमैनिटी अवॉर्ड 2025, भारत की आध्यात्मिक शक्ति को मिला वैश्विक सम्मान

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी को 2025 का “वर्ल्ड पीस एंड ह्यूमैनिटी अवॉर्ड” प्रदान किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें ग्लोबल थिंकर्स फोरम, लंदन द्वारा दिया गया है।

यह वही सम्मान है जो इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस, न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न, और जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल जैसे विश्व नेताओं को मिल चुका है।

गुरुदेव को यह सम्मान विश्व शांति, करुणा, मानवता और नैतिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने सद्भाव, संवाद और प्रेम के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

यह उपलब्धि न केवल भारत के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि भारत का आध्यात्मिक संदेश अब विश्व मंच पर एक नई ऊँचाई पर पहुँच चुका है।
गुरुदेव का यह सम्मान भारत के “विश्व गुरु” बनने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment