रायपुर में आधी रात धरने पर बैठीं शिक्षाकर्मी परिवार की महिलाएं: मुख्यमंत्री से मिला था आश्वासन, पर नियुक्ति प्रक्रिया अब तक ठप

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर में देर रात कलक्ट्रेट परिसर के बाहर अनुकंपा नियुक्ति संघ की महिलाओं ने धरना शुरू कर दिया। 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन देर रात तक चला। धरने पर बैठी महिलाएं दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवार की सदस्य हैं, जो लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रही हैं।

महिलाओं ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने सत्ता में आने पर अनुकंपा नियुक्ति देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद महीनों बीत जाने के बावजूद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इससे परिजनों में गहरी नाराजगी है।

अक्टूबर महीने में अनुकंपा नियुक्ति संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। उस समय मुख्यमंत्री ने जल्द प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था, मगर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

संघ के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश के करीब 1200 दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवार इस नियुक्ति का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment