दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, आठ की मौत और सात घायल

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना में आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है। हादसे के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई घटना की भयावह तस्वीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की जमीन तक हिल गई।
समाचार एजेंसी के मुताबिक एक चश्मदीद ने बताया,

“मैं पास के गुरुद्वारे में था, तभी जोरदार धमाका सुनाई दिया। कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। बाहर आकर देखा तो कई गाड़ियां जल रही थीं।”

स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया,

“मैंने घर की खिड़की से आग की लपटें उठती देखीं। बाहर आकर देखा तो कार पूरी तरह जल चुकी थी और लोग चीख-पुकार मचा रहे थे।”

घटनास्थल पर जांच तेज

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में धमाका हुआ, जिससे पास की तीन से चार अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। सुरक्षा एजेंसियां घटना की हर एंगल से जांच कर रही हैं — शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या विस्फोटक पदार्थ की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया अलर्ट

विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और बाजारों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि धमाके के कारणों का पता लगाया जा सके।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment