बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में मचा घमासान, वैशाली सीट पर कांग्रेस-राजद आमने-सामने

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में महागठबंधन (RJD-कांग्रेस गठबंधन) के अंदर ही टकराव देखने को मिल रहा है। वैशाली विधानसभा सीट पर टिकट बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

एक ओर कांग्रेस के संजीव कुमार अपने पार्टी सिंबल पर मैदान में हैं, वहीं दूसरी ओर राजद के अजय कुशवाहा भी चुनावी मुकाबले में उतरने की तैयारी में हैं।

वैशाली जिले में नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जबकि मुकेश साहनी की पार्टी को गठबंधन में कितनी सीटें मिली हैं, इसका आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।

गठबंधन में उलझन बढ़ी:

15 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कुमार ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं, राजद उम्मीदवार अजय कुशवाहा 17 नवंबर को नामांकन करने वाले हैं। दोनों ही अपने-अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं।

इससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है। मतदाताओं के बीच भी सवाल उठ रहे हैं कि महागठबंधन में अब नेतृत्व कौन करेगा।

आंतरिक मतभेद पर बयान:

कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा, “हम हर परिस्थिति में चुनाव लड़ने को तैयार हैं। अगर राजद उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं तो यह सीधी टक्कर होगी।”

राजद की ओर से भी यह स्पष्ट संकेत दिए जा चुके हैं कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। दोनों दल अपने-अपने सिंबल वापस लेने को तैयार नहीं हैं, जिससे गठबंधन में दरार और गहरी हो गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह टकराव न केवल महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाता है, बल्कि इसका असर वैशाली समेत आस-पास की सीटों पर भी पड़ सकता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment