राशिफल 9 अक्टूबर 2025: मिथुन, सिंह, मीन समेत इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के योग प्रबल

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से ही व्यक्ति के जीवन में शुभ-अशुभ फलों का निर्धारण होता है। 9 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन खास रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल – कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली और किन्हें रखनी होगी सावधानी।

ग्रहों की स्थिति:
चंद्रमा मेष राशि में है। गुरु मिथुन राशि में। शुक्र और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। सूर्य कन्या राशि में, मंगल और बुध तुला राशि में हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

राशिफल 9 अक्टूबर 2025

 मेष राशि:
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार में सौहार्द रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। लाल वस्तु पास रखें।

 वृषभ राशि:
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सिरदर्द या नेत्र दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में सुधार के संकेत हैं। हरी वस्तु अपने पास रखें।

 मिथुन राशि:
भाग्य आपका साथ देगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर में नई दिशा मिलेगी। प्रेम और व्यापार दोनों में उन्नति के योग। मां काली को प्रणाम करें।

 कर्क राशि:
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

 सिंह राशि:
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।

 कन्या राशि:
थोड़ा सावधानी से काम लें। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी रह सकती है। व्यवसाय स्थिर रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

 तुला राशि:
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मां काली को प्रणाम करें।

 वृश्चिक राशि:
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

 धनु राशि:
छात्रों के लिए यह दिन शुभ रहेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता संभव। प्रेम संबंधों में सुधार। लाल वस्तु पास रखें।

 मकर राशि:
भूमि और वाहन संबंधी कार्यों में लाभ। घर में कुछ मतभेद संभव हैं। व्यापार में लाभ के योग। मां काली को प्रणाम करें।

 कुंभ राशि:
आपके प्रयास रंग लाएंगे। करियर में प्रगति होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि:
आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment