मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा और किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा। शौक-मौज में अनावश्यक खर्च से बचें और सरकारी मामलों में सतर्क रहें।
वृष राशि:
स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा। किसी पुराने रोग से राहत मिलेगी। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा और मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।
मिथुन राशि:
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।
कर्क राशि:
आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में मान-सम्मान मिलेगा। संतान से जुड़ी खुशी मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और गोपनीय बातें साझा करने से बचें।
सिंह राशि:
खानपान की लापरवाही सेहत पर असर डाल सकती है। परिवार के बुजुर्गों की सेवा में समय दें। वाहन संबंधी परेशानी आ सकती है, नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
कन्या राशि:
नई योजनाएं और काम में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर बॉस से प्रशंसा मिलेगी। पारिवारिक समस्याएं थोड़ी परेशान कर सकती हैं। संतान के करियर को लेकर शुभ समाचार मिलेगा।
तुला राशि:
दिन सुखमय रहेगा। दांपत्य जीवन में समस्याएं कम होंगी। घर-परिवार के साथ समय बिताएंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
वृश्चिक राशि:
लेन-देन में सावधानी बरतें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ेगी लेकिन परिणाम भी अनुकूल रहेंगे।
धनु राशि:
दिन आवश्यकताओं की पूर्ति वाला रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। बचत की योजनाओं पर ध्यान देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूर्ण होंगे।
मकर राशि:
प्रगति की राह खुलेगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या सरकारी मामलों में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि:
मिश्रित परिणाम वाला दिन है। कला और कौशल में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में बहस से बचें। निवेश सोच-समझकर करें।
मीन राशि:
दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा। सहकर्मियों से विवाद की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बनेगी। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा।



