रोहतास में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर से मचा बवाल, नवरात्र के बीच बढ़ी चिंता

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर सामने आने लगे हैं। ताजा मामला रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन के ईदगाह मोहल्ले का है। यहां अचानक लगे पोस्टरों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में चिंता और हलचल बढ़ गई है।

इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने कहा कि पोस्टर में ऐसा कोई आपत्तिजनक तत्व नहीं है, जैसा कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है।

संविधान के अनुच्छेद 25 के अनुसार हर नागरिक को अपनी धार्मिक आस्था व्यक्त करने का अधिकार है, बशर्ते कि यह सार्वजनिक व्यवस्था और नैतिकता के विरुद्ध न हो। लेकिन नवरात्र के मौके पर विभिन्न राज्यों में अचानक उभरते इस ट्रेंड को लेकर लोग इसे एक सोची-समझी रणनीति मान रहे हैं। कई लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर, बरेली और लखनऊ जैसे शहरों में भी ऐसे पोस्टर सामने आने के बाद विवाद गहराया था। वहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके जवाब में हिंदू संगठनों ने ‘आई लव महादेव’ लिखे पोस्टर और बैनर लगाकर प्रतिक्रिया दी थी। अब बिहार में भी इस विवाद के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment