रायबरेली।रायबरेली में शनिवार को आयोजित “दिशा” समिति की बैठक में अचानक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राहुल गांधी ने उस समय सबको हैरान कर दिया जब उन्होंने विधायक मनोज पांडे द्वारा पेश किए गए निंदा प्रस्ताव को मानने से साफ इनकार कर दिया।
मनोज पांडे ने बिहार में कांग्रेस-राजद गठबंधन मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने की घटना की आधिकारिक निंदा का प्रस्ताव रखा था। लेकिन राहुल गांधी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।
इस फैसले से नाराज़ होकर विधायक पांडे बैठक से बाहर निकल आए और मीडिया के सामने कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा हमला बोला।
मनोज पांडे ने कहा—
“राजनीति अलग है, लेकिन किसी की मां को गाली देना भारतीय संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। राहुल गांधी का इस निंदनीय घटना की निंदा से बचना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।”
इस टकराव के बाद बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया और कांग्रेस के भीतर गहरे मतभेद खुलकर सामने आ गए।







