बिलासपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, गणेश प्रतिमा खंडित और हनुमान जी के चांदी के नयन चोरी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ार में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की संगमरमर की प्रतिमा तोड़ दी और हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी के नयन निकालकर चोरी कर लिए। इस घटना से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्रतिमा खंडित होने और चांदी के नयन चोरी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने इसे आस्था पर सीधी चोट बताते हुए पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण
ग्रामीण मनीष दुबे ने बताया कि बंधवा तालाब स्थित मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना होती है। सोमवार सुबह जब वे स्नान के लिए तालाब पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि भगवान गणेश की संगमरमर प्रतिमा खंडित अवस्था में पड़ी है और हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी के नयन गायब हैं। यह दृश्य देखकर उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचित किया।

घटना की जानकारी मिलते ही लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और दोषियों की तलाश शुरू की। देर रात तक खोजबीन करने के बाद भी तोड़फोड़ और चोरी करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल सका।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही संदेहियों की पहचान कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment