मेष राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए थोड़ा दबाव वाला रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत पर विचार करेंगे। किसी के बहकावे में आकर अनावश्यक मामलों में न पड़ें। जरूरी कार्यों को टालने से बचें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आर्थिक मामलों में रुकावट दूर हो सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर खुशी मिलेगी।
वृष राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए नई संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए शुभ है। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार में लंबे समय से चली आ रही कलह दूर हो सकती है। संतान से किया वादा निभाना होगा। पिता को यात्रा पर ले जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन संतुलित रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह पर ध्यान दें। माता की सेहत में समस्या आ सकती है। बेवजह की भागदौड़ से तनाव बढ़ेगा। घर के लिए सामान खरीद सकते हैं। राजनीति से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें।
कर्क राशि : आज का राशिफल
आज निवेश और कारोबार से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, जल्दबाजी में कोई नुकसान भी हो सकता है। साझेदारी में काम करने से पहले सोचें। पढ़ाई के लिए विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। नया घर या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है।
सिंह राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए शुभ है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल से बचें। घर पर धार्मिक आयोजन हो सकता है। अटका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि : आज का राशिफल
आज खर्चे बढ़ सकते हैं। आंखों की समस्या हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। छिपा हुआ राज सामने आ सकता है। संतान की संगति पर ध्यान दें। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। रिश्तों में नयापन आएगा।
तुला राशि : आज का राशिफल
आज इनकम में उतार-चढ़ाव रहेगा। नया मकान बनाने की योजना शुरू हो सकती है। यात्रा के दौरान सामान खोने की संभावना है। वाहन खराब होने से दिक्कत हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के बंटवारे में वरिष्ठों से सलाह लें।
वृश्चिक राशि : आज का राशिफल
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। नई योजनाएं रंग लाएंगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। गोपनीय जानकारी दूसरों से साझा करने से बचें।
धनु राशि : आज का राशिफल
आज कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। बॉस से विवाद हो सकता है। प्रमोशन में अड़चन संभव है। संतान प्रयासों में सफल होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा शुभ फल देगी।
मकर राशि : आज का राशिफल
आज विपरीत परिस्थिति में धैर्य रखना होगा। व्यापार से लाभ होगा। प्रिय उपहार मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। राजनीति में वाद-विवाद संभव है।
कुंभ राशि : आज का राशिफल
नौकरी में परेशानी आ सकती है। विरोधियों की बातों में न आएं। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। पिता कोई जिम्मेदारी देंगे, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में राहत मिलेगी। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।
मीन राशि : आज का राशिफल
आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधी परेशान करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में कार्यशैली बदलनी होगी। घर में मेहमान आने से खुशी का माहौल बनेगा। जरूरतों को पूरा करने में अधिक खर्च होगा।







