प्रशांत किशोर को बीजेपी की बी-टीम कहे जाने पर बोले पत्रकार राजीव रंजन

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) को लेकर अक्सर विपक्षी दल उन पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की “बी-टीम” हैं। इस पर वरिष्ठ पत्रकार और टीवी डिबेट शो में सक्रिय राजीव रंजन ने बड़ा बयान दिया है।

राजीव रंजन ने कहा कि यह अब देश की राजनीति का प्रचलन बन गया है कि कोई भी तीसरी राजनीतिक शक्ति खड़ी होती है तो उसे तुरंत किसी न किसी खेमे से जोड़कर देखा जाने लगता है।

उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन की मीटिंग में साफ कहा गया कि या तो मोदी को वोट दो या हमें वोट दो। ऐसे में जब भी कोई तीसरी पार्टी या शक्ति खड़ी होती है, तो उस पर तुरंत ठप्पा लगा दिया जाता है कि यह बीजेपी की बी-टीम है।”

राजीव रंजन ने आगे कहा कि इस तरह की राजनीति स्वस्थ लोकतांत्रिक माहौल के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में तीसरी शक्ति के उभरने को सकारात्मक नज़रिए से देखा जाना चाहिए, न कि उसे किसी पार्टी का छुपा सहयोगी बताकर खारिज किया जाना चाहिए।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment