आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि: आज का राशिफल

आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और घर में उत्साह का माहौल रहेगा। मन की बातों को लेकर थोड़ी बेचैनी रह सकती है। अनावश्यक गुस्से से बचें। परिवार में किसी सदस्य से हल्की नोकझोंक संभव है। खर्च बढ़ सकता है, खासकर घर की सजावट या मरम्मत पर। परिवारिक सहयोग मजबूत रहेगा।


वृष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आराम और शौक पूरा करने में बीतेगा। वाणी पर संयम रखें। कोई मित्र खुशखबरी दे सकता है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि और सम्मान मिलेगा।


मिथुन राशि: आज का राशिफल

निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। बुद्धिमानी से आप विरोधियों को मात देंगे। स्वास्थ्य में पुरानी समस्या उभर सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। किसी परिजन से काम को लेकर सलाह लेंगे। लिया हुआ कर्ज लौटाना पड़ सकता है।


कर्क राशि: आज का राशिफल

स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर का भोजन टालें। बिजनेस में नई तकनीकें लाभ देंगी। परिवार का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। संतान की संगति पर नजर रखें।


सिंह राशि: आज का राशिफल

खर्च अधिक रहेंगे। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पुरानी गलती से सबक लें। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। बजट बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक चिंता रह सकती है। यात्रा की योजना बनेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई का तनाव कम होगा।


कन्या राशि: आज का राशिफल

निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। दोस्ती में मजबूती आएगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। गुस्से से बचें। भाई-बहनों को सलाह देंगे, जिसका लाभ मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।


तुला राशि: आज का राशिफल

परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। नए विचार घर का माहौल खुशनुमा करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। आत्मविश्वास मजबूत रखें। विरोधी हानि की कोशिश करेंगे। किसी समस्या को हल्के में न लें। मनोकामना पूरी हो सकती है।


वृश्चिक राशि: आज का राशिफल

खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में काम अटक सकता है। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। पुराने लेन-देन परेशानी दे सकते हैं। खास लोगों से मुलाकात होगी।


धनु राशि: आज का राशिफल

जिम्मेदारी से काम करने का दिन है। अधूरे काम पूरे होंगे। तनाव कम होगा। माहौल खुशनुमा रहेगा। मित्र निवेश योजना लाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। विवाद बातचीत से सुलझाएं। बीमार सदस्य की सेहत सुधरेगी।


मकर राशि: आज का राशिफल

इनकम बढ़ेगी और अटका हुआ धन वापस मिलेगा। पार्टनरशिप में अवसर मिलेंगे। नौकरी में बदलाव संभव है। सोच-समझकर बोलें। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। संतान जिम्मेदारी निभाएगी। धार्मिक भावना प्रबल रहेगी।


कुंभ राशि: आज का राशिफल

सकारात्मक परिणाम मिलेगा। बिजनेस में कठिनाइयां आएंगी पर काम पूरे होंगे। पिताजी से विवाद संभव है। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। अविवाहित जातकों को नया साथी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से बचें।


मीन राशि: आज का राशिफल

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है। नौकरी की तलाश में मेहनत जारी रखें। अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। मित्र बढ़ेंगे। जल्दबाजी से बचें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment