सतना में खाद संकट पर कांग्रेस का हंगामा, शिवराज का काफिला रोका

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्याओं को मुद्दा बनाकर भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सतना में बुधवार को इस विवाद का बड़ा असर देखने को मिला, जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

सतना में विधायक सिद्धार्थ ने विरोध दर्ज कराया, वहीं उचेहरा में कांग्रेस नेत्री रश्मि सिंह ने प्रदर्शन की तैयारी कर रखी थी। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई, जिसके चलते हालात तनावपूर्ण हो गए।

बिहटा गांव (उचेहरा थाना क्षेत्र) में कांग्रेस नेता रश्मि पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह के काफिले को रोकने की कोशिश की। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, लेकिन कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और बहस छिड़ गई। बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन ने मंत्री का रूट बदल दिया।

काफिला उचेहरा से न होकर अमरपाटन के रास्ते मैहर पहुंचा, जहां से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना हुए।

बाइट: शिवराज सिंह (केंद्रीय कृषि मंत्री)

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment