कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) छत्तीसगढ़ चैप्टर की नई कार्यकारिणी की घोषणा हाल ही में की गई है, जिसमें आगामी दो वर्ष (2025–2027) के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तृत गठन किया गया है ।
यह कार्यकारिणी बड़ी महत्वाकांक्षी और व्यापक दृष्टि से रणनीति पर आधारित है।
प्रदेश सलाहकारों की टीम में उमेश सिरोथिया, संजय चौबे, शरद अग्रवाल और पवन वाधवा शामिल हैं । इनके अनुभव से व्यापारियों को रणनीतिक मार्गदर्शन मिल सकेगा।
प्रदेश वाइस चेयरमैन के रूप में जीवत बजाज को नियुक्त किया गया है ।
6 कार्यकारी अध्यक्ष—राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु माखीजा, भरत जैन, राकेश ओछवानी और शंकर बजाज— ने संगठन के संचालन व नेतृत्व के महत्वपूर्ण कार्यभार ग्रहण किए हैं ।
इसी के साथ, प्रदेश समन्वयक अवनीत सिंह, कार्यकारी महासचिव जय नानवानी, और सह-कोषाध्यक्ष राजेंद्र खटवानी का भी चयन हुआ है ।
इस आयोजन के पश्चात, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का अभिवादन करते हुए, कहा कि इनके अनुभव और प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़ के लगभग 12 लाख व्यापारियों को मार्गदर्शित करने व उनमें नई ऊर्जा संचारित करने में मदद मिलेगी । यह व्यापार जगत में नए जोश और सोच के साथ सेवा का मार्ग प्रशस्त करेगा।







