दंतेवाड़ा में बाढ़ पीड़ितों से मिले CM विष्णु देव साय, हर परिवार को मदद का भरोसा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

दंतेवाड़ा।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के चूड़ई ठीकरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के राजस्व मंत्री टंका राम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान सीएम विष्णु देव साय ने गांव-गांव जाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़ी है।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेज गति से पूरा किया जाएगा ताकि प्रभावित परिवार सामान्य जीवन जी सकें।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा कर्तव्य है कि इस आपदा से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार हर समय आपके साथ खड़ी है।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment