प्रशांत किशोर की पदयात्रा ने बिहार के नेताओं को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया, वरना अब तक वे सिर्फ एक-दूसरे का डर दिखाकर वोट लेते रहे थे।

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

समस्तीपुर की राजनीति इस समय खूब गरमा गई है। प्रशांत किशोर (PK) ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा कि— “यह जन सुराज का ही असर है कि राहुल गांधी को बिहार की धरती पर उतरकर यात्रा करनी पड़ रही है। अगर सरकार जनता के लिए काम कर रही होती, तो आज उन्हें इस तरह की यात्राओं की जरूरत ही नहीं पड़ती।” साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार और भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “जनता को भ्रमित करने के लिए पेंशन बढ़ाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।”

हसनपुर में PK ने तेज प्रताप यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ कहा कि— “लोकतंत्र में किसी का कोई गढ़ नहीं होता। असली गढ़ जनता का होता है। जनता जिसे चाहती है, वही विजेता बनता है। परिवारवाद और गढ़ की राजनीति अब खत्म होने वाली है।”

इसके अलावा दिलीप जायसवाल को लेकर PK ने एक बार फिर हमला बोला और कहा— “जायसवाल जैसे 10 नेता भी मिलकर मेरे खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर सकते। भ्रष्ट नेताओं और अफसरों के मन में जन सुराज की बढ़ती ताकत का डर साफ झलकने लगा है।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment