रोहतास से राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का शुभारंभ

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रोहतास जिले से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। इस यात्रा का मकसद लोकतंत्र को मजबूत करने और आम मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बताया जा रहा है।

राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि “सचमुच सियासत सड़कों के लिए ही बनी है, और हमारी लड़ाई भी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है।”

कांग्रेस पार्टी का दावा है कि यह यात्रा लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और उन्हें सत्ता के फैसलों में उनकी अहमियत समझाने की एक पहल है। राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान वे अलग-अलग जिलों में जनसभाएं करेंगे और युवाओं, किसानों तथा मजदूरों से संवाद स्थापित करेंगे।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बिहार की सियासत में यह यात्रा आगामी चुनावों की दिशा और रणनीति को प्रभावित कर सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment