पटना:बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा करते हुए राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने चिराग़ पासवान को मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान, जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी और चिराग़ पासवान में से किसे वोट देंगे, तो उन्होंने बेझिझक चिराग़ पासवान का नाम लिया।
प्रशांत किशोर ने कहा— “इन तीनों में मैं चिराग़ पासवान को वोट दूंगा।”
इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है। BJP खेमे में इसे चिराग़ के कद में इज़ाफा माना जा रहा है, वहीं RJD समर्थक इसे तेजस्वी यादव के खिलाफ एक अप्रत्यक्ष वार कह रहे हैं।
कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं PK और चिराग़ के बीच कोई सियासी समझौता तो नहीं हो रहा है। आने वाले समय में यह गठजोड़ बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ ला सकता है।







