मथुरा मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबा पर देर रात एक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि ढाबे पर पहले से कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान रायपुर से आए कुछ युवक भी इस विवाद में शामिल हो गए। माहौल अचानक गर्मा गया और कुछ हमलावरों ने रायपुर के युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमलों की गंभीरता इतनी थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे। घटना से इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना में शामिल होने के शक में आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।



