12 अगस्त 2025 राशिफल: सिंह सहित इन राशियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, जानें आज का ज्योतिषीय पूर्वानुमान

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आज का राशिफल निर्धारित होता है। 12 अगस्त 2025, मंगलवार के दिन ग्रहों की विशेष स्थिति कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रही है, खासकर सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

ग्रहों की स्थिति:
वर्तमान में शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य व बुध कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि के साथ विष योग मीन राशि में बना हुआ है।

राशिफल:

  • मेष राशि: अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे, अज्ञात भय परेशान करेगा। सिरदर्द व आंखों में परेशानी संभव। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य। व्यापार स्थिर रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।
  • वृषभ राशि: यात्रा में कठिनाई, बच्चों की सेहत पर ध्यान जरूरी। प्रेम में विवाद से बचें। आय में उतार-चढ़ाव। नीली वस्तु अपने पास रखें।
  • मिथुन राशि: व्यापार में स्थिति कमजोर, कानूनी मामलों से दूरी रखें। पिता और खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली माता की पूजा करें।
  • कर्क राशि: अपमान का भय, यात्रा टालें। कार्यों में रुकावटें रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य, प्रेम व संतान पक्ष ठीक। नीली वस्तु का दान करें।
  • सिंह राशि: चोट या परेशानी की संभावना। परिस्थितियां विपरीत, सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पीली वस्तु साथ रखें।
  • कन्या राशि: खुद और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी व व्यापार मध्यम। प्रेम पक्ष सामान्य। पीली वस्तु पास रखें।
  • तुला राशि: शत्रुओं पर विजय, ज्ञान की प्राप्ति। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट संभव। शनिदेव की पूजा करें।
  • वृश्चिक राशि: बच्चों की सेहत कमजोर, प्रेम में तनाव। मानसिक रूप से नकारात्मकता से बचें। काली वस्तु का दान करें।
  • धनु राशि: पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है। प्रेम व व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।
  • मकर राशि: व्यापार मध्यम, स्वास्थ्य में गले-कान-नाक की परेशानी संभव। नए व्यापार की शुरुआत न करें। काली माता को प्रणाम करें।
  • कुंभ राशि: धन हानि और मुख रोग की संभावना। स्वास्थ्य सामान्य, प्रेम व व्यापार ठीक। हरी वस्तु साथ रखें।
  • मीन राशि: घबराहट, उदर रोग और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव संभव। प्रेम और व्यापार सामान्य। शिवजी का जलाभिषेक करें, पीली वस्तु पास रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment