भारत पर अमेरिका का बड़ा टैरिफ हमला: ट्रंप ने नई दरें लागू कीं, 7 अगस्त से प्रभावी होंगी

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत समेत करीब 70 देशों पर नई टैरिफ दरें लागू करने का आदेश जारी किया है। यह टैरिफ पहले 1 अगस्त से लागू होना था, लेकिन अब इसे 7 अगस्त 2025 से प्रभाव में लाया जाएगा। गुरुवार को व्हाइट हाउस द्वारा जारी सूची में जिन देशों पर शुल्क तय किया गया है, उसमें भारत को 25% टैरिफ स्लैब में रखा गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश में कहा, “भारत हमारा मित्र है, लेकिन उसने बहुत अधिक टैरिफ लगाए हैं। यह दुनिया में सबसे अधिक दरों में से एक है। हमने भारत के साथ व्यापार करने की कई बार कोशिश की, लेकिन असंतुलन अब भी बना हुआ है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ देशों से व्यापार और सुरक्षा पर सहमति बनी है, लेकिन कई देश अब भी अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

नए टैरिफ में 10% से लेकर 41% तक की दरें तय की गई हैं। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि यह कदम “अमेरिका फर्स्ट” नीति को मज़बूती देगा और घरेलू उद्योग को संरक्षण प्रदान करेगा। भारत के अलावा, रूस, जापान, श्रीलंका, लाओस, म्यांमार, पाकिस्तान, ताइवान, वियतनाम और ब्रिटेन जैसे देशों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

इसके साथ ही, भारत पर सिर्फ टैरिफ ही नहीं, बल्कि रूस से रक्षा उपकरण और ऊर्जा खरीदने को लेकर अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है। अमेरिका का कहना है कि ये सभी निर्णय व्यापारिक संतुलन और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं।

प्रमुख देशों पर लगने वाले अमेरिकी टैरिफ (तालिका):

देश संशोधित टैरिफ दर
भारत 25%
जापान 15%
श्रीलंका 20%
म्यांमार 40%
लाओस 40%
पाकिस्तान 19%
ताइवान 20%
वियतनाम 20%
रूस 25% (साथ ही जुर्माना)
ब्रिटेन 10%
ब्रुनेई 25%
इंडोनेशिया 19%
बांग्लादेश 20%
दक्षिण अफ्रीका 30%
स्विट्जरलैंड 39%
सीरिया 41%
तुर्किये 15%

यूरोपीय संघ के देशों में 1% से कम टैरिफ दर वाले सामानों पर 0%, और 15% से अधिक दर वाले सामानों पर अधिकतम 15% टैरिफ तय किया गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment