अगस्त 2025 व्रत-त्योहार: रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और तीज कब हैं? जानें सभी पर्वों की तिथि और महत्व

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

अगस्त 2025 का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों से भरपूर है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह महीना विशेष पूजा, उपवास और श्रद्धा से जुड़े कई प्रमुख पर्वों का साक्षी बनेगा। रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज जैसे पर्वों के साथ-साथ सावन माह का अंतिम सोमवार भी इसी महीने पड़ रहा है, जिससे भक्तों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

यह महीना न केवल भगवान शिव, श्रीकृष्ण और श्रीगणेश की आराधना के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि गृहस्थ जीवन, बहन-भाई के रिश्ते और व्रत-नियमों की परंपराओं से भी जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं अगस्त 2025 में पड़ने वाले प्रमुख हिंदू त्योहारों और उपवासों की तिथियां।

अगस्त 2025 के प्रमुख पर्व और व्रत की लिस्ट

  • 1 अगस्त – मासिक दुर्गाष्टमी
  • 4 अगस्त – सावन का चौथा सोमवार
  • 5 अगस्त – चौथा मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
  • 6 अगस्त – बुध प्रदोष व्रत
  • 8 अगस्त – वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयंती
  • 9 अगस्तरक्षाबंधन, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस
  • 12 अगस्तकजरी तीज
  • 13 अगस्त – नाग पंचमी
  • 15 अगस्तश्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 16 अगस्त – दही हांडी, कालाष्टमी
  • 19 अगस्त – अजा एकादशी
  • 21 अगस्त – मासिक शिवरात्रि
  • 22 अगस्त – पिठोरी अमावस्या
  • 26 अगस्तहरतालिका तीज
  • 27 अगस्तगणेश चतुर्थी
  • 31 अगस्तराधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ

ग्रहों की स्थिति और गोचर

  • 9 अगस्त – कर्क राशि में बुध उदय
  • 17 अगस्त – सिंह राशि में सूर्य का गोचर
  • 21 अगस्त – शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश
  • 30 अगस्त – सिंह राशि में बुध का गोचर

पर्व विशेष जानकारी

  • रक्षाबंधन (9 अगस्त): पूर्णिमा तिथि के सूर्योदय में होने से रक्षाबंधन इसी दिन मनाया जाएगा।

  • कजरी तीज (12 अगस्त): भाद्रपद कृष्ण तृतीया को मनाई जाती है, जिसे बड़ी तीज भी कहा जाता है।

  • जन्माष्टमी (15 अगस्त): भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव रात 11:49 से शुरू होकर अगले दिन रात 9:34 तक रहेगा।

  • गणेश चतुर्थी (27 अगस्त): चतुर्थी की उदयातिथि 27 अगस्त को पड़ने से यही पर्व-पूजन का मुख्य दिन होगा।

  • हरतालिका तीज (26 अगस्त): यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment