29 जुलाई 2025, मंगलवार — ग्रह-नक्षत्रों की वर्तमान स्थिति के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत भविष्यफल:
मेष (Aries):
स्वास्थ्य में हल्की परेशानियां रह सकती हैं, लेकिन दुश्मनों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। व्यवसायिक दृष्टि से दिन अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ (Taurus):
बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। रिश्तों में वाद-विवाद से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन (Gemini):
घर में विवाद की स्थिति बन सकती है, सावधानी रखें। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, परंतु व्यापार लाभदायक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क (Cancer):
आज पराक्रम का लाभ मिलेगा और करियर में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह (Leo):
धन प्राप्ति के योग हैं और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और व्यापारिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। निवेश से फिलहाल बचें। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या (Virgo):
सेहत में सुधार दिखाई देगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियाँ सफल रहेंगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला (Libra):
खर्चों की अधिकता से मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। बजरंगबली का ध्यान करते रहें।
वृश्चिक (Scorpio):
आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने बकाए भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम-संतान तथा व्यापार की स्थिति मजबूत दिख रही है। यात्रा संभव है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु (Sagittarius):
राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कानूनी मामलों में जीत संभव है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी पक्षों में शुभ संकेत हैं। हरी वस्तु का दान करें।
मकर (Capricorn):
भाग्य आपका साथ देगा। करियर में तरक्की और धार्मिक कार्यों में भागीदारी के योग हैं। सेहत और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु साथ रखें।
कुंभ (Aquarius):
चोट या अचानक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक ठाक रहेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन (Pisces):
जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में स्थिरता और सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यवसाय सभी क्षेत्रों में अनुकूलता रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।







