रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कामों को CSR मद देने से नकारा, उठे सवाल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंहदेव ने प्रश्नकाल में उठाया बस्तर संभाग में उद्योगों से मिले सीएसआर मद की राशि का मामला. कहा- 21 करोड़ की राशि की जानकारी आई है सीएसआर मद से. इसमें 7 करोड़ 44 करोड़ की राशि किस मद में खर्च हुई? किन-किन कामों में खर्च हुई है?

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा- विस्तृत उत्तर दिया गया है कि किन-किन मदों में खर्च हुआ है

किरण सिंहदेव ने कहा- पिछले दो सालों में कोई राशि नहीं दी गई है इस मद से कलेक्टर की ओर से बस्तर जिले में. मेरी ओर से अनुमोदित विकास कार्यों पर भी सहमति नहीं दी गई है. प्रावधानित राशि में भी कटौती की गई है

उद्योग मंत्री- सदस्य का एक प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है, 17 काम स्वीकृत होना बाकी है, आगे और काम स्वीकृत करेंगे

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा- सीएसआर मद का कितना प्रतिशत देना जरूरी है

उद्योग मंत्री तीन साल के अनुपात में 2 प्रतिशत की राशि आय का सीएसआर मद में खर्च किया जाता है

डॉ चरणदास महंत- अभी कितना दिया जा रहा है सीएसआर मद में और भूपेश बघेल सरकार में कितना दिया जाता था इसकी जांच करवा लें…..

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment