शरीर में कमजोरी, थकान या बार-बार चक्कर आने की समस्या हो तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो गई है। इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम शरीर की नसों और मांसपेशियों को ठीक तरह से काम करने में मदद करते हैं। अच्छी बात ये है कि इन्हें आप आसानी से अपने रोजमर्रा के भोजन में शामिल करके संतुलन में रख सकते हैं।

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के संकेत
- लगातार थकावट
- मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द
- चक्कर आना
- सिरदर्द या हल्कापन
- दिल की अनियमित धड़कन
- पेट की दिक्कतें – उल्टी, कब्ज आदि
अगर ये लक्षण लगातार दिखें तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

नारियल पानी: नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक
नारियल पानी पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट करता है। एक गिलास नारियल पानी में लगभग 600 mg पोटैशियम होता है, जिससे यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और थकान दूर करने में सहायक बनता है। इसे खाली पेट या एक्सरसाइज के बाद पीना फायदेमंद होता है।

एवोकाडो और केले: मांसपेशियों के लिए वरदान
एवोकाडो में मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और मांसपेशियों की ऐंठन से बचाते हैं। वहीं केला विटामिन B6 और पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत है, जो मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

दालें और फलियां: पोषण और पाचन का पावरहाउस
मूंग, चना, राजमा और मसूर जैसी दालों में पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम की पर्याप्त मात्रा होती है। नमक मिलाने से यह सोडियम की कमी को भी पूरा करती हैं। साथ ही, ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं।
हाइड्रेशन है जरूरी
भोजन के साथ पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं ताकि इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन ठीक बना रहे और शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहे।



