कालीधर लापता, अभिषेक बच्चन की फिल्म ने छुआ दिल, दर्शकों ने बताया खास अनुभव

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

ओटीटी पर हाल ही में रिलीज़ हुई अभिषेक बच्चन की नई फिल्म ‘कालीधर लापता’ को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग इस फिल्म की जमकर सराहना कर रहे हैं। कहानी और अभिनय दोनों ही दर्शकों के दिल को छूने में सफल रहे हैं।

दमदार अभिनय और भावनात्मक कहानी का मिश्रण

फिल्म की पटकथा जिंदगी को देखने का एक अलग नजरिया पेश करती है। सामाजिक सरोकारों और आत्म-खोज से जुड़ी यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “कहानी गहराई से भरी हुई है, स्क्रीनप्ले शानदार है और अभिषेक बच्चन की एक्टिंग बेमिसाल है।” एक अन्य दर्शक ने ट्वीट किया, “अभिषेक बच्चन ने जिस सहजता और सच्चाई से यह किरदार निभाया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। फिल्म देखते समय कई बार आंखें नम हो गईं।”

याददाश्त, उम्र और रिश्तों को खूबसूरती से दर्शाया

फिल्म में उम्र बढ़ने, याददाश्त जाने और परिवार द्वारा अनदेखी जैसी जटिल भावनाओं को बेहद सादगी से दिखाया गया है। एक यूजर ने लिखा, “ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, आत्म-चिंतन की भी कहानी है। अभिषेक बच्चन का अब तक का सबसे गहरा किरदार है।”

फिल्म की मुख्य कहानी

कहानी शुरू होती है ‘कालीधर’ नाम के एक व्यक्ति की गुमशुदगी से। जब उसका परिवार उसकी तलाश करता है, तब वह खुद को, अपनी पहचान को खोजने के सफर पर निकल पड़ता है। इस यात्रा में उसे एक बच्चा मिलता है, जो उसका साथी बनता है। दोनों के बीच एक खास रिश्ता बनता है। यह फिल्म आत्म-स्वीकृति और सच्ची दोस्ती की खूबसूरत प्रस्तुति है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment