हैवी बजट में बनी नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंड 2’, 25 सितंबर को होगी भव्य रिलीज

admin
2 Min Read

तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंड 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 2021 में आई ब्लॉकबस्टर ‘अखंड’ का सीक्वल है। हाल ही में अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

180 करोड़ के भारी बजट में बनी है ‘अखंड 2’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अखंड 2’ को लगभग 180 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार किया गया है, जो बालकृष्ण के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की लागत का बड़ा हिस्सा इसके नॉन-थियेट्रिकल राइट्स के जरिए पहले ही वसूला जा चुका है।

25 सितंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

‘अखंड 2’ का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक बोयापति श्रीनु ने किया है, जिन्होंने पहली ‘अखंड’ फिल्म को भी ब्लॉकबस्टर बनाया था। निर्माताओं का लक्ष्य इस फिल्म को देश-विदेश के बड़े स्तर पर रिलीज करने का है। फिल्म 25 सितंबर 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

दमदार एक्शन और नई स्टारकास्ट

फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे, जिसका अंदाजा टीजर से ही लगाया जा सकता है। फिल्म की शूटिंग प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले से शुरू हुई थी। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ आदि पिनिसेट्टी खलनायक के रूप में दिखाई देंगे, जिन्हें पहले ‘सराईनोडु’ में भी विलेन के रूप में सराहा गया था। फिल्म में संयुक्ता मेनन फीमेल लीड निभा रही हैं।

फैंस में जबरदस्त उत्साह

फिल्म के टीजर ने पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। ‘अखंड 2’ से मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी और नंदमुरी बालकृष्ण के करियर में एक और बड़ी हिट साबित होगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment