भारत आतंकवाद पर सख्त, एस. जयशंकर ने ब्रिटेन को दिया धन्यवाद

admin
1 Min Read

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बैठक में यह बात कही। जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने और भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को समर्थन देने के लिए ब्रिटेन का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि भारत कभी भी उन लोगों के साथ समान व्यवहार नहीं करेगा जो अपराधी हैं और जो उनके पीड़ित हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते और दोहरा अंशदान समझौता को द्विपक्षीय संबंधों के लिए मील का पत्थर करार दिया।

ब्रिटिश विदेश मंत्री की भारत यात्रा

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रक्षा, व्यापार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। सीमा पार से हो रहे आतंकवाद पर भी दोनों देशों के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ।

आतंकवाद पर अंतर्राष्ट्रीय समर्थन

पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पांच मध्य एशियाई देशों ने भारत के साथ मिलकर यह मांग की कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले संगठनों और व्यक्तियों को कड़ी सजा दी जाए।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment