धनतेरस पर छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड: ₹12 हजार करोड़ की खरीदारी!

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

धनतेरस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक प्रदेशभर में करीब ₹12 हजार करोड़ का कारोबार हुआ, जबकि राजधानी रायपुर में अकेले लगभग ₹2 हजार करोड़ की खरीदारी हुई। महंगाई के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार रहा और सुबह से देर रात तक बाजारों में भीड़ लगी रही।

इस बार सोना-चांदी और वाहनों की खरीद में सबसे ज्यादा रुचि दिखाई गई। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने के बाद रायपुर के सदर बाजार, गोलबाजार और मालवीय रोड स्थित ज्वेलर्स के शोरूमों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने आभूषणों के साथ-साथ सोने-चांदी के सिक्कों और नए वाहनों की भी खरीदारी की।

त्योहार की खरीदारी का असर केवल सोना-चांदी तक सीमित नहीं रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, कंप्यूटर, बर्तन, कपड़े, रेडीमेड वस्त्र, फर्नीचर और घर की सजावट के सामान की भी जमकर बिक्री हुई। इसके अलावा ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, ड्राई फ्रूट्स, किराना, खाद्य तेल, फुटवियर और कॉस्मेटिक्स के कारोबार में भी तेजी देखने को मिली।

राजधानी के प्रमुख बाजारों में देर रात तक ग्राहकों का आना-जाना जारी रहा। गिफ्ट और पैकेजिंग कारोबार में भी अच्छी ग्राहकी मिली। व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के बीच भी लोगों ने धनतेरस पर खरीदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिससे बाजार में त्योहार की चहल-पहल बनी रही।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment