बेमेतरा में आकाशीय बिजली का कहर, 2 मजदूरों की मौत

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बेमेतरा।जिले के बेरला थाना क्षेत्र में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा सुरहोली-कुसमी मार्ग पर डी बाउली तालाब के पास हुआ। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मनोज राजवंशी और जगदीश राजवंशी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों मजदूर सुरहोली में टावर लगाने का काम कर रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों मोटरसाइकिल से नाश्ता लेने कुसमी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए।

बरगद के पेड़ के नीचे मिले दोनों के शव

हादसे के बाद दोनों मजदूरों के शव डी बाउली तालाब के पास बरगद के पेड़ के नीचे मिले। शुरुआती जांच में उनके शरीर पर जलने और चोट के निशान पाए गए हैं।

पुलिस ने शवों का पंचनामा किया

घटना की जानकारी मिलते ही कंडरका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment