मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा और सलाह से कई काम बन सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े किसी काम में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। हालांकि बोलते समय सावधानी रखें, क्योंकि छोटी बात भी बड़ा विवाद पैदा कर सकती है। माता-पिता का मार्गदर्शन काम आएगा। सरकारी योजना या किसी सरकारी काम से फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। पुराना विवाद या पैसों का लेन-देन आज सुलझने से राहत मिलेगी।
वृष राशि
नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी या सम्मानजनक पद मिल सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आसपास के लोगों को पहचानकर ही भरोसा करें, क्योंकि हर व्यक्ति आपका शुभचिंतक नहीं होता। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर परिवार में खुशी लाएगी। परिवार से किया वादा पूरा करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका मामला भी आपके पक्ष में आ सकता है। तरक्की की राह में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे।
मिथुन राशि
आज कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। नए लोगों से मुलाकात आगे चलकर फायदेमंद हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको भ्रमित करने या काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में फैसला न लें। व्यापार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। धैर्य रखने से चीजें संभल जाएंगी। मां से किया हुआ वादा पूरा करने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि
आज बेवजह की चिंता से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद होगी। सरकारी कामकाज में बोलचाल और दस्तावेजों को लेकर सावधानी रखें। भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव बातचीत से खत्म हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने या अटका आर्थिक काम पूरा होने के भी योग हैं।
सिंह राशि
आज आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापार में किए गए बदलाव आगे चलकर लाभ देंगे और भविष्य के लिए मजबूत आधार बनेगा। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े काम की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा। जरूरी दस्तावेज और कीमती सामान संभालकर रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपका हौसला बढ़ाएगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। संतान से किया वादा पूरा करने से उन्हें भी खुशी मिलेगी।
कन्या राशि
आज करियर में आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा देखने को मिलेगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन आप समझदारी से हर जिम्मेदारी पूरी कर लेंगे। जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर जा सकता है। पुरानी गलतियों से मिली सीख भविष्य में आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।
तुला राशि
आज आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति होगी। निवेश के नए मौके मिल सकते हैं और व्यापार में साझेदारी से फायदा होने के संकेत हैं। नया घर, जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें, यह सेहत के लिए बेहतर रहेगा। घर के छोटे बच्चों की कोई इच्छा पूरी करके आपको खुशी मिलेगी। धार्मिक यात्रा या किसी पवित्र जगह जाने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
आज समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे, जिनका फायदा उठाकर आप आगे बढ़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आ सकते हैं। परिवार में नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई भी कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। पुराने दोस्त से मुलाकात अच्छी यादें ताजा करेगी। सरकारी काम में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें।
धनु राशि
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे तो बड़ी सफलता मिल सकती है। विरोधी भी आपकी समझदारी के सामने कमजोर पड़ेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज न करें, इससे आपको फायदा होगा। लंबे समय से अटका उधार वापस मिलने की संभावना है। किसी खास इच्छा को पूरा करने में मां की सलाह और आशीर्वाद मददगार रहेगा।
मकर राशि
आज जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दिनभर भागदौड़ रहेगी, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। व्यापारिक साझेदारी में कोई फैसला लेने से पहले पूरी जांच कर लें। कामकाज से जुड़ी अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ाएगी। घर बनाने या घर से जुड़ी नई योजना शुरू हो सकती है। कोई पुरानी बात या छिपा हुआ राज सामने आ सकता है, इसलिए अपनी निजी बातें किसी से साझा करने से बचें।
कुंभ राशि
आज नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आप आत्मविश्वास के साथ अपनी योजनाओं पर काम करेंगे और सफलता भी हासिल कर सकते हैं। पिता के साथ अगर किसी बात को लेकर मतभेद है तो बातचीत से उसे दूर करने की कोशिश करें। आपकी मेहनत का परिणाम जल्द मिलने लगेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा और रिश्ते भी मजबूत होंगे।
मीन राशि
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। कुछ कामों में देरी या रुकावट आ सकती है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। शांत रहकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। मौसम बदलने से सेहत प्रभावित हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। व्यापार में साझेदार की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी समस्या के हल होने से राहत मिलेगी। पैसों की जरूरत पड़ने पर परिवार या बैंक से मदद मिल सकती है। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।





