अभनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आसदेव ध्रुव उर्फ आसू, निवासी ग्राम ढोढरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद अभनपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट, अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।





