मेष राशि:
आज खर्चों पर कंट्रोल रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। नौकरी और पैसों से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे और कुछ ऐसे खर्च भी करने पड़ सकते हैं, जिन्हें टालना संभव नहीं होगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। परिवार के कुछ मामलों से मन परेशान रहेगा। कहीं आते-जाते कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। बिजनेस में किए गए बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
वृष राशि:
आज किसी काम को लेकर मन में हलचल बनी रहेगी। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते रहें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। गुस्से पर काबू रखना जरूरी होगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। बिजनेस में कोई दिक्कत आए तो पार्टनर से खुलकर बात करें, इससे काम आसानी से आगे बढ़ेगा।
मिथुन राशि:
आज का दिन कामकाज में काफी व्यस्त रहेगा। जरूरी कामों को टालने की गलती न करें। परिवार के मामलों को बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। मन की परेशानी पिताजी से साझा करेंगे तो राहत मिलेगी। रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। पड़ोसियों को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
कर्क राशि:
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खान-पान पर ध्यान दें और लापरवाही न करें। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। कामकाज की भागदौड़ भी बनी रहेगी।
सिंह राशि:
आज का दिन थोड़ी चुनौतियां लेकर आएगा, लेकिन दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। अपने काम समय पर पूरा करें। दूर रहने वाले परिजनों की याद आ सकती है। विद्यार्थी नौकरी से जुड़े कोर्स की तैयारी में जुट सकते हैं।
कन्या राशि:
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है। माता-पिता के साथ संपत्ति को लेकर बहस हो सकती है। बोलचाल में संयम रखें। यात्रा से भी फायदा मिल सकता है।
तुला राशि:
आज मिला-जुला दिन रहेगा। ईर्ष्या और द्वेष जैसी भावनाओं से दूर रहें। किसी पुरानी शारीरिक परेशानी को नजरअंदाज न करें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी खत्म होगी और साथ में कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है।
वृश्चिक राशि:
आज किस्मत आपका साथ देगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आमदनी बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। बातचीत से पुराने विवाद खत्म होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और नए दोस्त भी बन सकते हैं।
धनु राशि:
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को जरूरत से ज्यादा उत्साहित होने से बचना चाहिए। रहन-सहन बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। खान-पान में कुछ नया शामिल कर सकते हैं। चल रहे कामों में बदलाव न करें। पुरानी नाराजगी बातचीत से दूर करने का प्रयास करें।
मकर राशि:
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत का विचार मन में आ सकता है। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। फैसले लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। साझेदारी में नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा और रोमांटिक समय बिताएंगे। पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।
कुंभ राशि:
आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आखिर में सफलता आपकी होगी। संतान पर ध्यान दें। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। नौकरी में परेशानी हो तो नए अवसर तलाश सकते हैं।
मीन राशि:
आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। माता-पिता की सेवा में समय देंगे। कार्यस्थल की परेशानी को लेकर बॉस से खुलकर बात करेंगे तो रिश्ते बेहतर होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे।






