भारत की अंतरिक्ष उड़ान में नया अध्याय: स्काईरूट का विक्रम-1 सफल लॉन्च

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

श्रीहरिकोटा।भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर ने एक नया इतिहास बना दिया। स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस मिशन का नाम ‘आगमन’ रखा गया था। लॉन्च के दौरान सभी चरण तय योजना के मुताबिक बिना किसी परेशानी के पूरे हुए।

कंपनी के अनुसार, रॉकेट ने छोटे सैटेलाइट्स को उनकी तय कक्षा (ऑर्बिट) में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया। इस मिशन को भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लॉन्च के पूरे अभियान पर इसरो के वैज्ञानिकों की भी नजर बनी रही।

विक्रम-1 स्काईरूट का पहला ऑर्बिटल मिशन है। इससे पहले कंपनी ने साल 2022 में विक्रम-S सब-ऑर्बिटल रॉकेट का सफल परीक्षण किया था। अब इस कामयाबी के बाद उम्मीद है कि भारत का प्राइवेट स्पेस सेक्टर कमर्शियल सैटेलाइट लॉन्च के क्षेत्र में और मजबूत होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment