भाजपा की सोशल मीडिया टीम का बड़ा ब्लंडर, आरोपी बताकर पोस्ट कर दी वरिष्ठ पत्रकार की तस्वीर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।दानिश अनवर पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और नवभारत, टीआरपी सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्तमान में वे द लेंस वेब न्यूज से जुड़े हुए हैं और छत्तीसगढ़ में एक परिचित पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं।

ऐसे वरिष्ठ पत्रकार की तस्वीर को भाजपा छत्तीसगढ़ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर घोटालेबाज कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल बताकर पोस्ट किए जाने का आरोप लगा है। इस कथित गलती के बाद भाजपा की सोशल मीडिया टीम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

राजनीतिक विरोधियों पर लगातार तथ्यहीनता के आरोप लगाने वाली भाजपा अब खुद अपनी पोस्ट को लेकर घिर गई है। सवाल यह है कि यदि एक वरिष्ठ पत्रकार और कथित आरोपी के बीच भी पहचान नहीं हो पा रही है, तो फिर पार्टी के सोशल मीडिया दावों की विश्वसनीयता पर कितना भरोसा किया जाए?

सोशल मीडिया पर भाजपा के इस पोस्ट से युद्ध छिड़ गई है लोग कह रहे है कि “जो टीम 20 साल से पत्रकारिता कर रहे एक चर्चित चेहरे को नहीं पहचान सकी, वह दूसरों को सच और झूठ का प्रमाणपत्र बांटने निकली है।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment